विवेचना में लापरवाही  बरतने पर एस पी  की बड़ी  कार्यवाही उपनिरीक्षक हुए निलंबित

महराजगंज जनपद मे  पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा थाना सिन्दुरिया पर नियुक्त उपनिरीक्षक ना०पु० सत्यप्रकाश त्रिपाठी को विवेचना में लापरवाही एवं कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
थाना सिन्दुरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 166/2026 धारा 137(2) बीएनएस की विवेचना के दौरान 90 दिवस से अधिक समय व्यतीत होने के बावजूद विवेचक द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई पूर्ण नहीं की गई तथा अभियोग का निस्तारण भी लंबित रखा गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा प्रेषित रिपोर्ट में विवेचक की कार्यप्रणाली में गंभीर लापरवाही एवं शिथिलता परिलक्षित होने के आधार पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पुलिस कार्यों एवं विवेचनाओं में लापरवाही, उदासीनता तथा कर्तव्यों के निर्वहन में शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *