महीनों से लापता बेटे टिंकु सिंह को तलाश रहा  एक परिवार

 

गाजीपुर के ग्राम खुदरा पोस्ट गहमर थाना गहमर निवासी विनय उर्फ टिंकू सिंह 9 जुलाई 2026 से लापता है। जिनकी परिवार वालों ने गुमशुदगी गहमर थाने में दर्ज करवा दी है लेकिन पिता विजय कुमार सिंह माँ आशा देवी, दो बहन दो छोटे छोटे बच्चे लापता टिंकू सिंह को खोजने में लगे हुए है । पुलिस कहती है कि कोई खबर मिलेगी तो बताया जाएगा। लेकिन जुलाई महीने के बाद अब अगस्त महीना भी बीत रहा है थाने में अभी तक मात्र गुमशुदगी ही दर्ज है । जबकि टिंकू सिंह की आखिरी लोकेशन परिजनाें के अनुसार मुगलसराय स्टेशन पर मोबाइल ट्रांजेशजन के रूप में देखी गई। इन सबके बाद भी पुलिस अभी तक टिंकू सिंह को खोज नहीं पाई है। वही परिवार वालों का लापता टिंकू सिंह के बारे में किसी अनहोनी को लेकर रो रो कर बुरा हाल है । दो छोटे छोटे बच्चे अपने पिता के इंतजार में आंसू बहा रहे हैं तो पत्नी अपने सुहाग के लिए दुआएं मांग रही है। माँ आशा देवी अपने बेटे की सलामती के लिए ईश्वर के आगे पत्थर सी बनी बैठी है वहीं पिता विजय सिंह अपने मन ही मन दुआये कर रहे है कि भूल से भी कभी कोई गलती पिता होने के नाते की हो तो उसे बेटा माफ करो पर घर आ जाओ। वही थाने की पुलिस को किसी के घर के सदस्य के लापता होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है । आखिर कारण क्या गुमसुदगी दर्ज होने के बाबजूद भी पुलिस चुप बैठी है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *