भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह के नेतृत्व में निकला भब्य तिरंगा यात्रा

 

महराजगंज जनपद के विधानसभा क्षेत्र पनियरा के मंगलपुर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को परतावल ब्लॉक के अंतर्गत मंगलपुर चौराहे से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंगलपुर चौराहे से यह यात्रा शुरू होकर सुमेरगढ़ होते हुए बरगदवा तक का भ्रमण किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले भाजपाई एवं अन्य लोगों ने पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे लगाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। मंगलपुर चौराहे से यह तिरंगा यात्रा शुरू होकर सुमेरगढ़ होते हुए बरगदवा मंदिर तक पहुंची।
वही जगह-जगह ग्रामीण जानों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया एवं पुष्पवर्षा किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने की। तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से मौजूद रहें युवा नेता अतुल पटेल ‘गगन’, मण्डल महामंत्री मनीष कन्नौजिया एवं अभिनव पांडेय, वशिष्ठ सिंह, विभूति सिंह, सुनील सिंह, गोरख सिंह, सलाउद्दीन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से नगर भ्रमण से होकर निकली तो इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *