महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के बंधन मैरेज हाल में 6 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। 23 जून से चल रहे स्मरण पखवाड़ा के समापन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रवादी विचारों को याद किया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार और संस्कार पर आधारित संगठन है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनका जीवन आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी व्यवस्था का पुरजोर विरोध करते हुए एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे का उद्घोष किया था। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए दिया गया उनका बलिदान सदैव याद रखा जाएगा।
मुख्य वक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने का कार्य किया है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर देश की एकता को और अधिक मजबूत किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। आने वाले विधान सभा चुनावों में जनपद की सभी विधान सभाओं में कमल खिलाये। उन्होंने कहा कि आपकी जिम्मेदारी ज्यादा है क्योंकि आपके क्षेत्र से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी जी है। उनका मान रखने के लिए निष्ठा से पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए हर बूथ पर कमल का संकल्प लेकर जाय।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर ही पार्टी लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। सम्मेलन को दूसरे मुख्य वक्ता समीर त्रिपाठी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने भी संबोधित किया। पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने सम्मेलन में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ता बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। वहीं सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा की सफलता का आधार उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री बबलू यादव, युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, पनियरा चेयरमैन उमेशचन्द जायसवाल, घुघली चेयरमैन सन्तोष जायसवाल, चौक चेयरमैन प्रतिनिधि अजय मद्धेशिया, पूर्व चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला एवं समीर त्रिपाठी, परतावल प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा, पनियरा प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ल, भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव, गोविंद जायसवाल, घुघली प्रमुख ओमप्रकाश जायसवाल, व्यापारी नेता बलराम गुप्ता, महाजन कश्यप, मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल, मंडल अध्यक्ष जनार्दन सिंह एवं मंडल अध्यक्ष गण, मनोनीत सभासद तेज प्रताप मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
