श्रद्धांजलि देने पहुंचे गण परिषद के पदाधिकारी

 

गोरखपुर।
अखिल भारतीय इलेक्ट्रो होम्योपैथ्स गण परिषद के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डा आर यल यादव के नेतृत्व में आज देवरिया जिले में स्थित ट्युबेल कालोनी में रहने वाले इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक डा पी के श्रीवास्तव जी के आवास पर आयोजित ब्रह्मभोज में पहुंचकर डा श्रीवास्तव जी के चचेरे भाई व इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक स्व डा मनोज कुमार श्रीवास्तव जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना दी। इसी क्रम में राम गुलाम टोला स्थित वरिष्ठ चिकित्सक व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डा एस के पाठक जी के आवास पर पहुंचकर श्री पाठक जी की सास माता स्व श्रीमती गौतम देवी के निधन पर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी व दो मिनट मौन रहकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर गण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा आर यल यादव, महासचिव डा एम के मद्धेशिया, संगठन सचिव डा आर के मिश्र, पूर्व महासचिव डा वी पी गोरखपुरी, कोषाध्यक्ष डा वी के मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष डा पी के सिंह उपस्थित रहे।

डा राजकुमार मिश्रा
गोरखपुर

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *