दुर्गेश यादव बने कोषाध्यक्ष, साथियों के विश्वास को बताया जीवन का सबसे बड़ा सम्मान

 

गोरखपुर।गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद दुर्गेश यादव ने सभी सम्मानित पत्रकार साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे पत्रकार परिवार के स्नेह, भरोसे और एकजुटता की जीत है। साथियों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे निभाना ही अब उनका सर्वोच्च दायित्व होगा।
दुर्गेश यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान मिले समर्थन और मतदान के दिन दिखाई दी उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि प्रेस क्लब की ताकत उसकी एकता है। उन्होंने कहा कि बड़े भाइयों और साथियों ने जो सम्मान दिया है, उसके लिए वे हमेशा ऋणी रहेंगे। इस विश्वास को वे कभी भी टूटने नहीं देंगे।
नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उनका कार्यकाल पारदर्शिता, जवाबदेही और पत्रकार हितों को समर्पित रहेगा। प्रेस क्लब के कोष का उपयोग पूरी ईमानदारी के साथ पत्रकार हितों के लिए किया जाएगा और हर निर्णय में सदस्यों की भावनाओं का सम्मान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोषाध्यक्ष का पद सिर्फ आर्थिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि विश्वास की कसौटी भी है, जिस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने आगे कहा कि वे खुद को पदाधिकारी नहीं, बल्कि साथियों का सेवक मानते हैं। प्रेस क्लब का प्रत्येक सदस्य उनका परिवार है और परिवार के़ किसी भी सदस्य को यदि कोई समस्या या सुझाव होगा तो उसके समाधान के लिए वे हर समय उपलब्ध रहेंगे। सभी को साथ लेकर चलना और संगठन को मजबूत बनाना ही उनका लक्ष्य है।
दुर्गेश यादव ने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले चुनाव अधिकारियों, वरिष्ठ पत्रकारों और सभी प्रत्याशियों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा स्वाभाविक है, लेकिन अब समय है कि सभी लोग मिलकर संगठन के विकास के लिए एकजुट होकर काम करें।
उन्होंने दोहराया कि साथियों ने जो प्यार, विश्वास और सम्मान दिया है, उसकी लाज रखना ही उनका पहला कर्तव्य है। वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पत्रकार हितों की रक्षा और प्रेस क्लब की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *