पूर्व जिला पंचायत सदस्य / भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी के अथक प्रयास से देवीपुर में लगा विजली का पोल

 

कुछ दिन पहले वार्ड वासियों  से  शिकायत मिलने पर पहुंचे भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य,प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कराया था निरीक्षण

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 07 अहिल्याबाई नगर में पोल से बिजली के तार लटकने से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका जताते हुए वार्डवासियों ने विरोध जताया था साथ ही इसकी शिकायत पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी से कर समस्या के समाधान की मांग की थी जिसका खबर भी प्रमुखता से प्रकाशित भी हुआ था
आपको बताते चले की
नगर पंचायत परतावल के वार्ड नम्बर 7 अहिल्याबाई नगर (देवीपुर) में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जबकि यहां करीब 200 कनेक्शन हैं। बढ़ते लोड के चलते तार नीचे लटक गया है, जिससे हर समय खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की हैं स्थानीय लोगो ने इस मामले को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी से शिकायत की। मामले को संज्ञान में लेते हुए वह शुक्रवार को मौके पर पहुँचकर लोगों की समस्याओं को सुनकर तत्काल अवर अभियंता विद्युत विभाग जुगनू अंसारी को मौके पर बुलाया और मौके का निरीक्षण भी करवाया
अवर अभियंता जुगनू अंसारी ने समस्या की जानकारी उप खण्ड अधिकारी को दी थी परन्तु हुआ ये की भाजपा नेता के सक्रियता के कारण विजली विभाग के अधिकारी / कर्मचारी ट्रांसफार्मर न लगवाकर विजली का पोल ही लगवाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ ली पोल लगते ही वार्ड वासियों में प्रसन्नता की लहर दौड़ पड़ी

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *