शक्ति स्वरूप नारी सम्मान समारोह का महाराजगंज में हुआ भव्य आयोजन

महाराजगंज। महाराजगंज सदर स्थित बीआरसी प्रांगण में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ, महाराजगंज के तत्वावधान में शक्ति स्वरूप नारी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय एसडीएम श्रीमती सृष्टि चौधरी जी रहीं। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष  शुभलक्ष्मी जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में प्रेमलता सिंघानिया इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या, डायट प्रवक्ता  अर्जुन शाही, खंड शिक्षा अधिकारी  बंशीधर,  आनंद मिश्रा,  शिवकुमार तथा समाजसेवी रोशनी जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष  वंदना त्रिपाठी जी की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के 12 ब्लॉकों से चयनित एक-एक सहायक अध्यापिका, शिक्षिका, अनुदेशक एवं शिक्षामित्र को शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही तीन विशिष्ट सम्मान भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में डॉक्टर अनामिका, महामंत्री परमिता विश्वास, मीडिया प्रभारी नेहा सिंह, कोषाध्यक्ष डॉक्टर पूजा शुक्ला, परतावल अध्यक्ष वसीम बानो, सुमन मद्धेशिया, मंत्री सीमा सिंह, एकता, स्नेहलता, सौम्या, सुनीता खरवार, प्रियंका पटेल, पूनम और सारिका यादव सहित सैकड़ों शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष  वंदना त्रिपाठी जी ने महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए जिले में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों का उल्लेख किया। उनके प्रयासों की मुख्य अतिथि एसडीएम  सृष्टि चौधरी जी ने सराहना की और महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों को प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट य�

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *