जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार महराजगंज का किया आकस्मिक निरीक्षण

 

 

महराजगंज जनपद मे रविवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना, निर्धारित नियमों एवं मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना तथा कारागार की व्यवस्थाओं की समीक्षा करना रहा।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा कारागार की सुरक्षा व्यवस्था एवं परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत जांच की गई, जिसमें कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।

अधिकारियों द्वारा कारागार प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सतर्कता बनाए रखने, नियमित रूप से जांच करने, कारागार परिसर में अनुशासन एवं निगरानी सुनिश्चित करने तथा बंदियों को नियमानुसार आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार की सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने तथा निर्धारित नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *