मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन

महराजगंज जनपद मे मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना कोठीभार पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम गौरा दूबे में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।

सम्मेलन में महिला संबंधी अपराधों से बचाव, साइबर अपराध तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *