कैशलेस चिकित्सा कार्ड रसोइया बहनों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बड़ा कदम

ऊंचाहार , रायबरेली । रविवार को तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के तहत रसोइयों के सम्मान समारोह और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य रसद मंत्री के प्रतिनिधि आशीष तिवारी थे । इसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने कहा कि कहा कि पीएम पोषण योजना केवल बच्चों को खाना देने की योजना नहीं है, बल्कि यह उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक बड़ा कदम है।
उन्होंने कहा कि रसोइया बहनों की मेहनत और सेवा भावना का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कैशलेस चिकित्सा कार्ड मिलना रसोइया बहनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा नेता आशीष तिवारी ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का फायदा समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे ये काम आने वाली पीढ़ी को और भी ज्यादा मजबूत बनाएंगे। कार्यक्रम में रसोइयों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया तथा कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। साथ ही, पीएम पोषण योजना से जुड़े रसोइयों के सम्मान एवं कल्याण के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ऊंचाहार राजीव कुमार ओझा एवं खंड शिक्षा अधिकारी रोहनिया नन्द लाल रजक, समस्त एआरपी ,सभी नोडल संकुल शिक्षक,संकुल शिक्षक विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं बीआरसी स्टाफ ऊंचाहार के साथ-साथ विकासखंड जगतपुर तथा रोहनिया से भारी मात्रा में रसोईया तथा शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *