निमंत्रण में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

परशदेपुर रायबरेली

थाना डीह क्षेत्र के ग्राम सभा मऊ निवासी दीपक वर्मा पुत्र कनिकराम 30 वर्ष की बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी मोटरसाइकिल से बिन्धा सिंह के पुरवा स्थित मौसी के घर निमंत्रण में जा रहे थे।हादसा चौकी क्षेत्र परशदेपुर में सलोन–जायस मार्ग के रामबाग के पास हुआ। बताया जा रहा है कि युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क चौड़ी करण के लिए खोदे गए गड्ढे में पलट गई,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मोहित भारद्वाज मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस की मदद से नसीराबाद सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और परिवार का भरण-पोषण वही करता था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि छोटे भाई दीपू और दिलीप गहरे सदमे में हैं। दिलीप ने बिलखते हुए कहा, हम लोग शाम को साथ जाने वाले थे, लेकिन भैया बोले कि मैं अभी जा रहा हूं, फिर लौट आऊंगा।थाना प्रभारी नसीराबाद पवन सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *