अर्जुन चौधरी बने परतावल के नए विकास खण्ड अधिकारी

 

 

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल में अर्जुन चौधरी को नया खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व वह सिसवा विकास खंड में खंड विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

यह नियुक्ति पूर्व बीडीओ शमा सिंह के पदोन्नति के बाद हुए स्थानांतरण के कारण हुई है। अर्जुन चौधरी को उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए परतावल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनके कार्यभार संभालने से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए बेहतर कार्य की अपेक्षा की है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *