सोनौली बॉर्डर एवं निर्माणाधीन एकीकृत जांच चौकी (ICP) का डी एम एवम एस पी ने किया औचक निरीक्षण

 

 

जनपद में कानून-व्यवस्था, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा प्रबन्धों तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी महराजगंज एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संयुक्त रूप से भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर एवं निर्माणाधीन एकीकृत जांच चौकी (Integrated Check Post – ICP) का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा निर्माणाधीन ICP की भौतिक प्रगति का जायजा लिया गया तथा बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीमा पर तैनात पुलिस बल एवं एसएसबी (SSB) के जवानों को अलर्ट मोड पर रहने तथा आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहनता से तलाशी लेने के निर्देश दिए गए। सीमा सुरक्षा में लगी विभिन्न केंद्रीय व स्थानीय एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर 24×7 कड़ा पहरा रखने पर विशेष बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *