पिता – पुत्र की एक साथ जली चिता गांव में छाया सन्नाटा

 

 

खजनी/गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के सोहरां गांव में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पिता-पुत्र की एक साथ मौत हो गई। एक ही घर से एक साथ दो शव यात्रा निकली और एक ही चिता पर पिता-पुत्र का शवदाह हुआ। कुदरत की इस अनोखी विडंबना पर गांव के लोग भी आहें भर उठे, बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को सांत्वनाएं देने के लिए पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि बेलडांड़ ग्राम सभा के सोहरां गांव के निवासी मोहित मौर्या के बेटे राकेश मौर्या 42 कुछ दिनों से बीमार थे, शुक्रवार 14 अगस्त को देर शाम अचानक उन्हें तेज खांसी आने लगी, जिससे उनकी सांसें उखड़ने लगी। परिवार के लोग तत्काल उन्हें इलाज के लिए लेकर गोरखपुर जिला अस्पताल पहुंचे, गंभीर हालत में उनका इलाज शुरू हुआ हालत बिगड़ती देख कर उन्हें गहन चिकित्सा (आईसीयू) में शिफ्ट किया गया, किंतु देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जवान बेटे की मौत के सदमे को उनके पिता मोहित मौर्या 62 पुत्र बनारसी मौर्या भी बर्दाश्त नहीं कर सके और अचानक कार्डियक अरेस्ट से उनकी भी मौत हो गई।
बताया गया कि राकेश का शव गांव में उनके घर आने के बाद परिवार में रोना-पीटना मच गया। घटना से आहत परिवार के लोगों को रोना-बिलखना देखकर घर के बाहर चुपचाप शांत बैठे उनके पिता मोहित मौर्या बर्दाश्त नहीं कर सके बैठे-बैठे ही वह अचानक एक तरफ लुढ़क कर गिर गए। लोग उनकी हालत बिगड़ती देखकर पास पहुंचे और उन्हें बेहोश समझ कर उन्हें होश में लाने का प्रयत्न करने लगे चेहरे पर ठंडे पानी के छींटें मारे गए किंतु उन्हें होश आता न देखकर डाॅक्टर को बुलाया गया, डॉक्टर ने पहुंचते ही उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।
मोहित मौर्या के तीन बेटों में लालजी मौर्या, गुड्डू मौर्या और सबसे छोटे बेटे राकेश मौर्या थे। राकेश मौर्या की पत्नी और तीन बच्चों में बेटी वनिता और बेटे कुंदन और शिवम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *