मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा ने जरूरतमंदों को वितरित की मच्छरदानिया

 

 

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या-14 महात्मा गांधी नगर स्थित में बुधवार को मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा के नेतृत्व में जरूरतमंद परिवारों के बीच मच्छरदानियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 जरूरतमंद लोगों को मच्छरदानियां प्रदान की गईं तथा उन्हें संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र और जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, जनसेवा और गरीब कल्याण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने, घरों के आसपास जलभराव न होने देने तथा बरसात के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए जनहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में गुलाब सिंह, शिवेंद्र सिंह,सुजीत सिंह, दीपक पाण्डेय, प्रदीप मोदनवाल, राकेश गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *