शिवेन्द्र चौधरी को राज्यमंत्री दर्जा मिलने से कार्यकर्ताओ में बना खुशी का माहौल

महराजगंज के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार विधायक बने पूर्व विधायक शिवेंद्र चौधरी को संगठन ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किए जाने से राजनीतिक हलकों में इस निर्णय की व्यापक चर्चा हो रही है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

इस नियुक्ति के बाद फरेंदा में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जैसे ही यह सूचना क्षेत्र में पहुंची, कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को बधाई दी। कई स्थानों पर युवाओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।
शिवेंद्र चौधरी लंबे समय से संगठन और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी छवि एक जमीनी नेता के रूप में रही है जो लगातार क्षेत्रीय विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहते हैं

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *