राष्ट्रीय युवा दिवस का भव्य कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

 

महराजगंज जनपद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सदर नगर इकाई द्वारा जिला पंचायत सभागार में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि  विवेक गुप्ता रहे। उनके आगमन पर आयोजकों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। अपने संबोधन में  गुप्ता ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि सकारात्मक सोच, शिक्षा, अनुशासन एवं समाज सेवा के माध्यम से ही युवा राष्ट्रनिर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष  राकेश प्रताप सिंह ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को अपने व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ अपने कर्तव्यों एवं सामाजिक दायित्वों को समझते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और विचार आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत हैं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं युवा संवाद जैसे आयोजन किए गए। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा यह संकल्प लिया गया कि समाज एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को सशक्त करने हेतु ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर मयंक मणि त्रिपाठी, शिवम नाथ शर्मा, राहुल निषाद, बबलू सिंह, शिव कुमार यादव, मनमोहन गुप्ता, शिवानी जायसवाल, अखिल सिंह, अंकित, नीलम, गरिमा, खुशी सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *