हत्या समेत 10 संगीन मुकदमों का आरोपी मुस्तफिजुल उर्फ बाबू गिरफ्तार, पिस्टल व बाइक बरामद
गोरखपुर।जिले में सोमवार देर रात पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह भी गोली लगने से घायल हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है, जबकि घायल सिपाही का भी इलाज कराया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे रामनगर करजहा से कुशीनगर लेन के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम की संदिग्ध बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए।
घटनास्थल से पुलिस ने एक .32 बोर की पिस्टल, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस व खोखे तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद हथियार और वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अभिलेखों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू पुत्र जमालुद्दीन, निवासी खुदनपुर, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़, के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी, पुलिस हिरासत से फरार होने सहित 10 संगीन मुकदमे उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में दर्ज हैं। वर्ष 2021 के हत्या के एक मामले में उस पर ₹1 लाख का इनाम घोषित था। आरोपी वर्ष 2012 से विभिन्न मामलों में फरार चल रहा था तथा उसके विरुद्ध धारा 82 और 83 के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी थी।
पुलिस ने बताया कि वर्ष 2024 में आरोपी महाराष्ट्र के अमरावती ग्रामीण जिले में पुलिस हिरासत से भी फरार हो गया था। लंबे समय से वह विभिन्न पुलिस एजेंसियों की वांछित सूची में शामिल था।
फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क, सहयोगियों तथा अन्य मामलों में संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है।
इस सफल पुलिस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी धर्मेश साहनी के नेतृत्व में एसआई सत्यप्रकाश सिंह, एसआई राघवेंद्र सिंह, एसआई अतुल चतुर्वेदी, मुख्य आरक्षी विनय कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
