रायबरेली। केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन इंडिया के द्वारा आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में कराटे एसोसिएशन रायबरेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 44 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, 16 रजत और 17 कांस्य पदक जीतकर रायबरेली जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में आराध्या कंसल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। सांची प्रजापति तथा प्रत्यूष प्रसून ने स्वर्ण एवं कांस्य पदक अपने नाम किए। मेधावी, वैभव नरवारा एवं अक्षिता खोखर ने दो-दो रजत पदक जीते। वहीं सलोनी सिंह ने रजत व कांस्य पदक तथा रिवीसा भारद्वाज और पार्थ के. ने दो-दो कांस्य पदक हासिल किए।
इसी क्रम में राहित्य शर्मा, अमनप्रीत, दिव्या, बालकृष्ण थापा, श्रेयान आनस, अंकुर त्रिवेदी तथा शिवांश कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नित्या श्रीवास्तव, प्रिशा केजरीवाल, लव्या दक्ष, विहान रोहेला, अंश शर्मा, कीरत, जायना आनस, अथर्व, दिव्यांश एवं देवांश सिंह ने रजत पदक हासिल किया।
वहीं अक्षिता, अव्यान बंका, रुद्रांश शेखर, स्तुति राजलक्ष्मी, वैदिक प्रताप, आराध्या तथा संबंध कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर रायबरेली की झोली पदकों से भर दी।
यह ऐतिहासिक सफलता कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच मास्टर राकेश कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में हासिल हुई। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में शरद सरोज, आशीष जायसवाल, अंकुश, मनीष दुबे, अभिषेक, आंचल, आदेश, रितिका एवं क्षितेंद्र सहित सभी कोचों ने पूरी लगन और मेहनत से प्रशिक्षण दिया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य आयोजक क्योशी जसपाल सिंह तथा उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव श्री अंदेश्वर पाण्डेय ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रायबरेली टीम को विशेष ट्रॉफी देकर भी सम्मानित किया गया।
टीम की इस शानदार उपलब्धि पर कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, अभिभावकों के सहयोग और पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य आयोजक क्योशी जसपाल सिंह के प्रति सफल आयोजन के लिए विशेष आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
