एक वारंटी अभियुक्त को नौतनवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना नौतनवा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 29.06.2026 को थाना नौतनवा पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार से मा0 न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज द्वारा निर्गत वारण्ट के अनुपालन में मु०नं० 677/2013, धारा 147, 323, 504, 506, 452, 427 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त गजेन्द्र पुत्र जंगबहादुर, उम्र करीब 55 वर्ष, निवासी रामनगर पाण्डेय टोला, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *