घुघली पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना घुघली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जनपद गोरखपुर द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) से संबंधित अभियुक्त सहाबुद्दीन पुत्र एनुलहक, निवासी ग्राम हरखपुरा टोला हरतोड़हिया, थाना घुघली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 40 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *