जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

आवास दिलाने के नाम पर हड़पे पैसे, फर्जी एलॉटमेंट पत्र देकर किया धोखाधड़ी

गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में खुद को जीडीए (गोरखपुर विकास प्राधिकरण) का कर्मचारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आवास दिलाने के नाम पर पैसे हड़पने और फर्जी एलॉटमेंट पत्र देने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी विजय प्रताप ने खुद को जीडीए का कर्मचारी बताते हुए वादी को आवास दिलाने का झांसा दिया। इस दौरान उसने अवैध तरीके से एलॉटमेंट का फर्जी कागज तैयार कर पीड़ित से पैसा ले लिया। बाद में जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने गोरखनाथ थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विजय प्रताप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *