कड़ी सुरक्षा में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा, 13 केंद्रों पर 4354 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

 

 

महराजगंज जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहली पाली की परीक्षा संपन्न
प्रथम पाली में 4354 अभ्यर्थी रहे उपस्थित, 1406 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
परीक्षा की निगरानी को 554 पुलिसकर्मी तैनात, एसपी श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने किया केंद्रों का निरीक्षण

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के पहले दिन सोमवार को पहली पाली में जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में 5760 अभ्यर्थियों में से 4354 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे जबकि 1406 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जनपद के पुलिस अधीक्षक  शक्ति मोहन अवस्थी ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते रहे।
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच और फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई थी। सीसीटीवी निगरानी के साथ प्रत्येक केंद्र पर केंद्र प्रभारी पुलिस अधिकारी तैनात रहे। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त निगरानी में परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखा गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *