अब तो दबंग घर में घुसकर मार रहे है कहां है कानून व्यवस्था

रायबरेली ।भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे गमेलन मजरे कचौंदा मोहद्दीनपुर में एक दर्जन से अधिक दबंगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिलाओं के साथ लाठी डंडों के साथ की मारपीट, परिजनों के चिल्लाने पर दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए ।परिजनों की सूचना पर पहुंची डायल 112 ने मामले की जांच पड़ताल वहीं हल्के के दरोगा ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।परिजनों का आरोप है कि दबंग लोगों पर पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई। जब थाना भदोखर में पीड़ित परिवार को नहीं मिला न्याय तो पीड़ित परिवार पहुंचा पुलिस अधीक्षक की चौखट पर न्याय की गुहार और घायलों का मेडिकल करवाए जाने की मांग की है। फिलहाल जिस तरह से थाना क्षेत्र में लगातार क्राइम की घटनाएं बढ़ती जा रही है वैसे में टाइम पर अंकुश लगा पाना पुलिस के लिए बड़ा सवाल है लगातार पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के द्वारा फूड पेट्रोलिंग कर लोगों को हिदायती दी जा रही है कि अगर कोई भी क्राइम से संबंधित कार्य करता हुआ पाया गया तो उसे पर गंभीर कार्रवाई की जाएगी लेकिन बड़ा सवाल थानेदारों के ऊपर कि वे अपने उच्च अधिकारियों की छवि को धूमिल कर रहे हैं पीड़ितों की थाने पर नहीं हो रही कोई सुनवाई।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *