अतिक्रमण और जाम से निजात दिलाने के लिए व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन

रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालगंज के नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी हर्षिता माथुर से मुलाकात की और लालगंज कस्बे में व्याप्त अतिक्रमण और जाम के झाम से निजात दिलाए जाने के बाबत ज्ञापन सौपा है। वहीं डीएम ने लालगंज उप जिलाधिकारी को फोन कर टीम गठित कर एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया है।नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि लालगंज नगर में नगर पंचायत के द्वारा चौड़ी नालियां बना दी गई हैं जिससे सड़के सकरी हो गई है व्यापारियों के यहां जब ग्राहक आता है तो नालिया ऊंची होने के वजह से गाड़ियां रोड पर खड़ी करता है जिससे जाम की बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है । हालांकि उन्होंने व्यापारियों से भी आग्रह किया है कि नाली के ऊपर दुकान ना लगाये।नालियों के पार अपना सामान रखें जिससे ग्राहक को सहूलियत और जाम से निजात मिल सके ।
जिला अध्यक्ष रोहित सोनी ने बताया कि नालिया ऊंची हो जाने से फुटपाथ भी अतिक्रमण की जद में आ गया है। जाम लगने से घंटों स्कूल की बसें ,एंबुलेंस ,बच्चे कई कई घंटे तक फंसे रहते हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को लगातार कई बार ज्ञापन देने के बावजूद भी कोई कार्यवाही सुनिश्चित नहीं हुई है।
जिला उपाध्यक्ष सानू वाजपेई और नगर महामंत्री शिवम गुप्ता ने बताया कि दो-तीन माह से अधिशासी अधिकारी लालगंज से वार्ता की जा रही है लेकिन ना वह ऑफिस आते हैं और ना कभी जनता और व्यापार मंडल के पदाधिकारी या संगठन से कभी नहीं मिलते हैं।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सानू बाजपेई ,नगर महामंत्री शिवम गुप्ता , कौशलेंद्र कंचन आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *