फरेन्दा पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के पर्यवेक्षण में थाना फरेन्दा पुलिस टीम द्वारा एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 05.08.2026 को थाना फरेन्दा पुलिस टीम द्वारा अनिल कुमार गुप्ता पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी रुदलापुर (स्टेट बैंक के पीछे), फत्तमुल टोला, वार्ड नं.-15, आनंदनगर, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज, को अपराध संख्या 1001/96, धारा 452, 504, 506 भादवि से संबंधित वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *