गैंगस्टर की अपराध से अर्जित संपत्ति पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 3.45 लाख की कार  हुआ जब्त

 

गोरखपुर(विनय तिवारी)। संगठित अपराध और गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले गैंगस्टर की अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त कर ली। थाना एम्स पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अभियुक्त की चारपहिया वाहन को जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.45 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, थाना एम्स क्षेत्र के रूद्रापुर कुसम्ही बाजार निवासी पंकज जायसवाल के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि उसने गैंग बनाकर लोगों को जमीन दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी की और अपराध से अर्जित धन से संपत्ति बनाई। इसी क्रम में उसकी एक चारपहिया वाहन को जब्तीकरण की कार्रवाई के तहत कब्जे में लिया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पंकज जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में एम्स, चौरी चौरा और गुलरिहा थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें जमीन के नाम पर ठगी के अलावा अन्य गंभीर अपराध भी शामिल हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना एम्स की पुलिस टीम के उपनिरीक्षक हरिकिशोर मिश्रा, गौरव तिवारी, राजकुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *