बड़हलगंज मंडल की बैठक में बूथ स्तर पर कार्यक्रम, वृक्षारोपण और 2027 चुनाव की रणनीति पर जोर
बड़हलगंज/गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी बड़हलगंज मंडल की मासिक कामकाजी बैठक में कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि 6 जुलाई को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पूरे मंडल के सभी बूथों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा “मां के नाम एक वृक्ष” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया जाएगा।
बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची का गहन अध्ययन करने, नए मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने तथा बूथों को सक्रिय बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्रों की बैठक बूथ अध्यक्षों के साथ नियमित रूप से आयोजित की जाए, जबकि चौथे रविवार को प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम को सुनकर उसका शत-प्रतिशत विवरण सरल ऐप पर अपलोड किया जाए।
कृष्णपाल सिंह ने कहा कि 6 जुलाई को सभी बूथों पर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का भी संकल्प ले। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में संगठन की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर विशेष बल दिया।
बैठक की अध्यक्षता एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक महेश उमर ने की, जबकि संचालन मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने किया।
बैठक में जिला सह कार्यालय मंत्री अखंड प्रताप शाही, अतुल शाही, आलोक तिवारी, शैलेंद्र राय, राज कुमार निगम, राधेश्याम भारती, संजय दुबे, निशा जायसवाल, विजयलक्ष्मी जायसवाल, गीता सिंह, मीनू श्रीवास्तव, अनू गुप्ता, भीम निषाद, मानस मणि त्रिपाठी, रंजय कनौजिया, कृष्ण मोहन मौर्य, श्रीकांत सोनी, अखिलेश श्रीवास्तव, राजेंद्र चौरसिया, अवनीश शुक्ला, ओम प्रकाश पटवा, सुधीर पटेल, प्रकाश वीर जायसवाल, राजेश दुबे, राजू ओझा, आदर्श विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक मनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
