वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के सावार नाव दुर्घटना

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
11/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव फु क्वोक द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

वियतनाम में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलट गई।

दूतावास ने यह भी कहा कि घटना का विवरण एकत्र करने का काम चल रहा है और स्थानीय प्रशासन द्वारा खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है।

सुत्र की रिपोर्ट के अनुसार, दूतावास ने नाव पर सवार पर्यटकों की संख्या के बारे में कुछ भी नहीं बताया है।

दूतावास ने कहा कि प्रभावित परिवारों को जानकारी और सहायता प्रदान करने के लिए ची मिन्ह सिटी में भारत के महावाणिज्य दूतावास में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

इसी तरह हनोई में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *