ईरान को 50 Su-35 फाइटर जेट देगा रूस, पहले चरण के 20 तैयार

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – रूस ने ईरान को उन्नत सुखोई एसयू-35 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के कोम्सोमोल्स्क-ऑन-अमूर विमान उत्पादन केंद्र ने ईरानी वायु सेना के लिए 20 Su-35 विमानों के उत्पादन का पहला चरण पूरा कर लिया है।

बताया जा रहा है कि विमान को फिलहाल रूसी धरती पर रखा गया है और तकनीकी सुरक्षा दी जा रही है।

यह सौदा 2023 में हस्ताक्षरित एक बड़े सैन्य समझौते का हिस्सा है।

जिसके अनुसार, ईरान को कुल 48 से 50 4.5 पीढ़ी के बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान मिलने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि बाकी विमानों की आपूर्ति चरणबद्ध तरीके से करने की तैयारी की जा रही है।

विमान सौंपने से पहले ईरान आवश्यक बुनियादी ढांचे में सुधार कर रहा है और ईरानी पायलट उन्नत प्रशिक्षण से गुजर रहे हैं।

Su-35 के आने से ईरान की वायु सेना की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है, जिसका असर क्षेत्रीय शक्ति संतुलन पर भी पड़ सकता है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *