सीजेपी प्रवक्ता ने कहा- प्रदर्शनकारियों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा, हम लड़ाई में साथ हैं

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि बिहार और असम सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने की गारंटी दी है।

दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सरकार के प्रतिनिधियों ने उनसे और उनके दोस्तों से मुलाकात की।

सौरभ दास ने कहा, ”सरकारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक दो-तीन घंटे तक चली।

उन्होंने बिहार और असम सरकार की अधिसूचना की एक प्रति साझा की, जिसमें प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर को वापस लेने की गारंटी दी गई है।”

इसमें यह भी कहा गया है कि भविष्य में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

साथ ही यह भी कहा गया है कि हिरासत में लिए गए और गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को रिहा कर दिया जाएगा।’

सौरभ दास के अनुसार, उन्होंने फिर से आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार और अन्य भाजपा और एनडीए शासित राज्यों की ओर से गारंटी अधिसूचना कल तक जारी की जाएगी।

किसी भी प्रदर्शनकारी को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। हम सब इस लड़ाई में एक साथ हैं,” उन्होंने कहा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *