बंगाल की खाड़ी में एक मालवाहक जहाज डूब गया, जहाज पर 20 चीनी समेत 24 लोग सवार थे

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
23/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पनामा के झंडे वाला एक मालवाहक जहाज भारत के पूर्वी तट के पास बंगाल की खाड़ी में डूब गया है।

जहाज पर सवार चालक दल के 24 सदस्यों की तलाश और बचाव अभियान जारी है।

‘एमवी ओसियन विनर’ नाम के जहाज पर 20 चीनी, तीन म्यांमार और एक बांग्लादेशी नागरिक समेत 24 लोग सवार थे।

शनिवार रात जहाज से संपर्क टूटने के बाद समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

जहाज का संचालन करने वाली कंपनी विक्ट्री स्टार ग्रुप कंपनी लिमिटेड द्वारा बचाव के लिए मदद का अनुरोध करने के बाद, भारतीय अधिकारियों ने ऑपरेशन शुरू किया।

दो लोगों का रेस्क्यू

सूचना मिलने के बाद एमआरसीसी ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा नेटवर्क को सक्रिय किया और एमटी आइसोपोस नामक एक अन्य जहाज को घटना स्थल पर भेजा।

बचाव दल ने दो जीवन राफ्टों से चालक दल के दो सदस्यों को जीवित बचाया। बचाए गए दो लोगों की पहचान तुरंत जारी नहीं की गई।

भारतीय तटरक्षक बल ने चालक दल के बाकी सदस्यों की तलाश तेज कर दी है।

जहाज सिंगापुर जा रहा था

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, एमवी ओशन विनर, लौह उत्पादन में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल लेकर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से सिंगापुर जा रहा था, लेकिन जहाज ट्रैकिंग सिस्टम से खो गया था।

बताया जा रहा है कि जहाज पारादीप के तट से 200 समुद्री मील से अधिक दूर है।

अधिकारियों ने कहा कि जहाज का अंतिम सूचित स्थान ईस्ट आइलैंड लाइट से लगभग 310 समुद्री मील दूर था।

जहाज क्यों डूबा इसके बारे में अभी भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *