नेपाल के संकट में खड़ा रहा दोस्त भारत, शाह से लेगा बदला, नहीं तोड़ेंगे नेपाली परंपरा, जल्द आएंगे नई दिल्ली

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
07/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन) जल्द ही भारत दौरे पर आ सकते हैं।

प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में अहम बदलाव आ सकते हैं।

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के बाद बालेन शाह के भारत आने की उम्मीद है।

संडे गार्डियन ने अपनी रिपोर्ट में विश्वसनीय सूत्रों का हवाला देते हुए कहा है कि बलेन शाह दशहरे से पहले भारत आ सकते हैं।

दशहरे से पहले आ जाएंगे भारत रिपोर्ट में कहा गया है कि यात्रा त्योहार से पहले होने की उम्मीद है।

बालेन शाह या तो न्यूयॉर्क से सीधे भारत आ सकते हैं या नेपाल लौटने के बाद एक अलग यात्रा के रूप में काठमाण्डौ से दौरा कर सकते हैं।

इससे पहले शाह प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *