यूक्रेन ने रूस पर फिर हमला किया: रूस की दो सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों पर सफल हमले

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
23/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेस्की ने जानकारी दी है कि रूस के अंदर दो बड़ी तेल
रिफाइनरियों पर सफलतापूर्वक हमला किया गया है। 

उन्होंने अपने देश के सैनिकों की सराहना की और कहा कि रूस द्वारा शुरू किया गया युद्ध अपनी ही धरती पर लौट रहा है।

पिछले 24 घंटों के भीतर हुए इन हमलों में रूस के बश्कोर्तोस्तान और समारा क्षेत्रों में तेल कारखाने क्षतिग्रस्त हो गए। 

इसके अलावा काला सागर क्षेत्र में भी हवाई हमले किए गए हैं।

राष्ट्रपति ज़ेलेस्की ने स्पष्ट कर दिया है कि यूक्रेन में शांति बहाल करने और रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए यह लंबी दूरी की कार्रवाई महत्वपूर्ण है। 

यूक्रेनी सेना के इस सटीक हमले से रूस की ईंधन आपूर्ति प्रणाली पर काफी असर पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *