पुलिस एवं ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम द्वारा औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की गयी चेकिंग मची हडकम्प

 

 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को महराजगंज पुलिस एवं ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित थोक एवं खुदरा औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की आकस्मिक एवं व्यापक चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान प्रतिष्ठानों के औषधि लाइसेंस, भंडारण व्यवस्था, कोल्ड चेन, फार्मासिस्ट की उपलब्धता तथा सेल-परचेज संबंधी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। साथ ही उपलब्ध औषधियों की भी जांच की गई।

🔹 जांच के दौरान संदिग्ध पाई गई औषधियों के 04 सैंपल लिए गए।
🔹 सभी सैंपलों को नियमानुसार सील कर परीक्षण हेतु गवर्नमेंट लैबोरेटरी भेजा जा रहा है।
🔹 परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

महराजगंज पुलिस द्वारा जनस्वास्थ्य एवं औषधि संबंधी नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *