भारत में विरोध प्रदर्शन में 700 से अधिक गिरफ्तार, जंतरमंतर

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 700 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

खबर में बताया गया है कि अकेले दिल्ली के जंतरमंतर से 700 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

इससे पहले अन्य स्थापित विपक्षी दल भी विरोध कर रहे थे।

गिरफ्तार छात्रों के अलावा कुछ विपक्षी नेता भी शामिल हैं।

सुत्र के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज और अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा को भी पुलिस ने दिल्ली के जंतरमंतर से गिरफ्तार कर लिया।

वहां भारतीय कम्युनिस्ट नेता एमए बेबी को भी गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *