सेवा संकल्प अभियान में गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे, सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को नवीन मंडी परिसर से विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पाण्डेय के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लाइव संबोधन के बाद जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह समेत अन्य नेताओं के नेतृत्व में यात्रा रवाना हुई। ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से नगर गूंज उठा। यात्रा सक्सेना तिराहे पर पहुंची, जहां विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से लाए गए सेवा ज्योति कलश स्थापित किए गए। कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की प्रेरणादायी यात्रा है। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और जय मंगल कन्नौजिया ने भी उनके नेतृत्व में विकास कार्यों का उल्लेख किया। जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
यात्रा में परतावल परतावल चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, चौक चेयरमैन प्रतिनिधि अजय मद्धेशिया, निचलौल चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया, घुघली चेयरमैन संतोष जायसवाल, पनियरा चेयरमैन उमेश चन्द जायसवाल, फरेंदा चेयरमैन राजेश जायसवाल, सिसवा चेयरमैन गिरिजेश जायसवाल, चेयरमैन बृजमनगंज राकेश जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि इंजी. विवेक गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, राम हरख गुप्ता, प्रमुख वेद शुक्ला, प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा, प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, नरेंद्र खरवार, विवेका पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, डॉ० फरीदा ईरम, प्रदीप उपाध्याय, शैलेश पाण्डेय, प्रभाकर द्विवेदी, मधुर सिंह, बब्लू यादव, बैजनाथ पटेल, ठाकुर रौनियार, आकाश गुप्ता, लालचंद्र चौधरी, राजेंद्र पटेल, वंदना तिवारी, प्रज्ञा मिश्रा, ऋतु गुप्ता, अर्चना देवी, आशा देवी सहित मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *