रूस का SCO और पाकिस्तान का प्लान, इस्लामाबाद का भारत के दोस्त को लाने से इनकार, पुतिन भूल जाएंगे पुराने घाव

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तान अगले साल यानी 2027 में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

इस्लामाबाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भाग लेने की उम्मीद कर रहा है और उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक है।

पाकिस्तान को उम्मीद है कि इससे मध्य एशिया में उसकी महत्वाकांक्षाओं में बड़ा बदलाव आ सकता है।

इसके पीछे पाकिस्तान की भारत की बराबरी करने की चाहत छिपी है।

इस्लामाबाद यह दिखाना चाहता है कि वह अमेरिका और रूस के साथ भी सहयोग कर सकता है।

पाकिस्तान के रक्षा विश्लेषक और इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ पीस स्टडीज के निदेशक मोहम्मद आमिर राणा ने पाकिस्तान की उत्सुकता का कारण बताया है।

डॉन में लिखे एक लेख में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जहां रूस के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने में रुचि रखता है, वहीं वह मॉस्को से इस्लामाबाद तक बहुचर्चित रेलवे लाइन विकसित करके फ्रेट कॉरिडोर स्थापित करने में भी रुचि रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *