फुटबाल गोल्ड कप प्रतियोगिता का विधायक ने किया शुभारम्भ

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

महाराजगंज जनपद के परतावल बाजार स्थित पंचायत इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर पी.आई.सी. फुटबॉल गोल्ड कप प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को किक मारकर किया। मैदान पर मौजूद हजारों खेल प्रेमियों की तालियों के बीच प्रतियोगिता का आगाज हुआ, जिससे पूरा वातावरण खेलमय हो गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं। सरकार भी खेलों के प्रोत्साहन के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि गांवों से निकलकर खिलाड़ी प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें।
विशिष्ट अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि फुटबॉल जैसे खेल युवाओं में ऊर्जा, सहनशीलता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान करते हुए कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण मैदान पर दिया गया अनुशासन और प्रदर्शन होता है। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई पहचान मिलती है। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। तेज पास, सटीक गोल और दर्शनीय मूव्स ने मैच को रोमांचक बना दिया। दर्शकों ने हर अच्छे खेल पर तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आयोजन समिति के चेयरमैन सतीश मधेशिया ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पी.आई.सी. फुटबॉल गोल्ड कप का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन निरंतर किए जाएंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख ओम प्रकाश जायसवाल,प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, चेयरमैन संतोष जायसवाल चैयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, वरिष्ठ नेता काशीनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता अमन शांडिल्य  सहित तमाम जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *