विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह को अनुदेशकों ने  सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री का जताया आभार

 

परतावल/महराजगंज।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुदेशक शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने पर अनुदेशकों में खुशी की लहर है। इसी क्रम में मंगलवार को परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जनपद महराजगंज के समस्त अनुदेशकों ने पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह को उनके परतावल स्थित आवास पर ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा अनुदेशकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एक ऐतिहासिक और जनहितकारी निर्णय है। यह सुविधा अनुदेशकों के लिए संजीवनी साबित होगी, जिससे प्रदेश के हजारों अनुदेशक लाभान्वित होंगे। जिला संरक्षक सुनील वर्मा ने आशा व्यक्त की कि इस चिकित्सा सुविधा से अनुदेशक शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और पूरे उत्साह के साथ शिक्षण कार्य कर सकेंगे। मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करना सरकार का सराहनीय कदम है।महिला मोर्चा की नेत्री स्नेहलता सिंह ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने पर खुशी जताते हुए प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार, जिला संरक्षक सुनील कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अग्निदेव यादव, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह, परतावल ब्लॉक अध्यक्ष शेषनाथ यादव, उमेश कुमार यादव, ध्रुव कुमार चौरसिया, धनंजय पटेल, मुकेश विश्वकर्मा, मो. अकरम, अभय कुमार, श्वेता श्रीवास्तव, प्रियंका पांडेय, संध्या सिंह, अनामिका सिंह, ममता अग्रहरि, सुमन महेश सहित बड़ी संख्या में अनुदेशक मौजूद रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *