एक दिवसीय प्रगतिशील कृषक कार्यशाला का हुआ आयोजन

महराजगज जनपद के पनियरा ब्लाक परिसर सभागार में सोमवार को एक दिवसीय प्रगतिशील कृषक कार्यशाला का आयोजन मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी अमिय कुमार शशि की देखरेख में आयोजित किया गया।
कार्यशाला के नोडल अधिकारी डॉ रमेशचंद ने कृषकों को कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) कैसे बनता है, कितने सदस्य होने चाहिए, सरकारी सब्सिडी कैसे प्राप्त की जा सकती है इसकी विस्तृत जानकारी दी। बीडीओ ने कहा कि यदि महिलाओं की सहभागिता कृषि , पशुपालन, सब्जी की खेती में बढ़ती है तो किसानों की आय निश्चित रूप से बढ़ेगी।
राजन कुमार मौर्य एडीओ एजी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे पीएम किसान सम्मान निधि , पीएम कुसुम , आत्मा , त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम , मृदा स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी दी गई। संचालन अखिलेश कुमार शाही बीटीएम द्वारा किया गया। इस मौके पर अनिल मौर्य, राकेश कुमार सिंह एवं धीरेन्द्र राव, श्रीराम , सर्वजीत , दान बहादुर , इंद्रेश, अवधेश सिंह, अनिरुद्ध यादव, पूजा , सरिता, सरोज, गुड़िया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *