पॉक्सो एक्ट के वांछित बाल अपचारी को थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पुरन्दरपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 173/2026, धारा 137(2), 64(2)(m), 115(2) बीएनएस एवं 5L, 5(J)(2)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 08.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर समय मनिकौरा चौराहे पर ओवरब्रिज के पास से बाल अपचारी, उम्र लगभग 17 वर्ष, को नियमानुसार अभिरक्षा में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण:
थाना पुरन्दरपुर क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, मारपीट करने, शारीरिक संबंध बनाने एवं गर्भवती होने के संबंध में उक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार बाल अपचारी- उम्र लगभग 17 वर्ष

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *