महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म, मारपीट व धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज  सिद्धार्थ के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना पुरन्दरपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म व अन्य गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

थाना पुरन्दरपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम जंगल सोनवल में वादिनी मुकदमा की पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट करने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना पुरन्दरपुर पर मु0अ0सं0 184/26, धारा 64(2)m, 352, 351(3), 87, 115(2) बीएनएस (BNS) पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त घटना के बाद से ही वांछित चल रहा था। आज दिनांक 07.10.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
• मो0 अरमान खान पुत्र मो0 कलीम अली, निवासी ग्राम हरपुर पकड़ी, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज (उम्र लगभग 27 वर्ष)।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *