मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत परतावल में 40 बच्चों के भरे गए फॉर्म

oplus_2097152

 

परतावल/महराजगंज

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत शुक्रवार को परतावल ब्लॉक सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों को आर्थिक सहायता देना है जो सरकारी या गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं और जिनके माता या पिता में से किसी एक का निधन हो गया है। प्रदेश सरकार ऐसे बच्चों के खाते में हर महीने ₹2000 की आर्थिक मदद भेजेगी, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो।
इस दौरान कार्यक्रम में लगभग 40 बच्चों के आवेदन फॉर्म भरे गए।
विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निराश्रित बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के माध्यम से ऐसे बच्चों को पढ़ाई में मदद मिलेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना सरकारी और गैर सरकारी दोनों तरह के स्कूलों के पात्र बच्चों के लिए लाभकारी साबित होगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से परतावल ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी श्रीकांत शुक्ला, लखनऊ मंडल से मनोवैज्ञानिक प्रियंका, एडीओ पंचायत देवेंद्र पटेल, एडीओ समाज कल्याण श्याम सुंदर तिवारी, सचिव, अखलाक अहमद, विवेक कुमार गौण , सत्येंद्र कुमार बिंद, पंचायत सहायक अध्यक्ष राजू प्रसाद, अविनाश पासवान, आशीष और सुनंदा सागर सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *