निचलौल पुलिस की तत्परता से गुमशुदा बच्ची सकुशल बरामद, परिजनों को किया सुपुर्द

महराजगंज जनपद के  थाना निचलौल क्षेत्रांतर्गत ग्राम झुलनीपुर निवासी रुबिना खातून पत्नी सब्बीर अहमद द्वारा सूचना दी गई कि उनकी पुत्री अपने पिता सब्बीर अहमद के साथ सिंहपुर स्थित मामा के घर जा रही थी। इसी दौरान निचलौल कस्बे में पिताम्बरी कपड़े की दुकान पर कपड़ा खरीदते समय बच्ची कहीं भटक गई।
सूचना प्राप्त होते ही थाना निचलौल पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बच्ची की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम के प्रयास से गुमशुदा बच्ची को सकुशल बरामद कर उसकी माता रुबिना खातून को सुपुर्द किया गया। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा निचलौल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *