समाजशास्त्र में पीएच.डी. की उपाधि से सम्मानित हुए डॉ. रवि प्रकाश यादव, शिक्षा जगत में खुशी की लहर

गोरखपुर। ज्योति इंटर कॉलेज, नाहरपुर, गोरखपुर के प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश यादव ने समाजशास्त्र विषय में सनराइज यूनिवर्सिटी, अलवर (राजस्थान) से डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.) की उपाधि सफलतापूर्वक प्राप्त कर शिक्षा जगत में जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षाविदों और क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है।
डॉ. रवि प्रकाश यादव की यह सफलता उनके वर्षों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है। शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका भी उन्हें एक प्रेरणादायी शिक्षाविद के रूप में स्थापित करती है।
पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त होने पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, सामाजिक एवं राजनीतिक गणमान्य व्यक्तियों, विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों, सहयोगियों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. रवि प्रकाश यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, परिवार एवं सभी शुभचिंतकों के स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनका समर्पित प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास मे हमेशा कार्यरत रहेंगे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *