क्षत्रिय विचार मंच द्वारा आम समरसता भोज का हुआ आयोजन सामाजिक उत्थान व इतिहास के संरक्षण पर चर्चा

 

यूपी स्टेट सन्दीप मिश्रा की रिपोर्ट

रायबरेली- शनिवार को क्षत्रिय विचार मंच के तत्वावधान में मानसून की आमद के अवसर पर गोल चौराहा स्थित सारस होटल में एक सम्मान समारोह एवं आम भोज का आयोजन आयोजक रामबली सिंह सोमवंशी द्वारा आयोजित किया गया।
आयोजन में जिले भर के विशिष्ट एवं गणमान्य लोगों का जमावड़ा रहा कार्यक्रम में समाज के उत्थान एवं इतिहास के संरक्षण तथा सामाजिक राजनीतिक जागरूकता पर चर्चा हुई इसके अलावा समाज के गौरव शिक्षा रोजगार एवं वर्तमान चुनौतियों पर गहन मंथन किया गया इस दरम्यान उपस्थित लोगों ने आम भोज का भी लुत्फ उठाया।
समाज से आने वाले प्रतिभाशाली लोगों तथा राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विभूतियों को कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया।
आयोजक रामबली सिंह सोमवंशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आयोजन का उद्देश्य समाज को एक धागे में पिरो कर रखना है, क्षत्रिय समाज ने सदैव समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास किया है, और जब भी हितों की रक्षा करने की बारी आई यह समाज हमेशा अग्रणी भूमिका में नजर आया है। कार्यक्रम के आयोजक राजेश प्रताप सिंह चौहान पुत्र (स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह चौहान) के प्रयास से कार्यक्रम को संपन्न हुआ
इस दौरान सुरेंद्र सिंह दाढ़ी बलबीर सिंह राम इकबाल बहादुर सिंह सिंह के अलावा राकेश भदौरिया रविंद्र सिंह महेंद्र सिंह अजय सिंह, जहाजी एडवोकेट अनुराग विक्रम सिंह, महेश सिंह, एडवोकेट दिनेश सिंह, विकास सिंह, एवं राजन सिंह अजीत सिंह, परमेंद्र पाल गुलाटी, नरेंद्र सिंह फौजी, अजय सिंह, लखन सिंह, नागेंद्र सिंह परिहार, सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *