एसएसबी एवं थाना निचलौलपुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नेपाल सीमा पर सघन पेट्रोलिग

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 07.07.2026 को एसएसबी एवं थाना निचलौल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नेपाल सीमा क्षेत्र में सघन पैट्रोलिंग की गई।

संयुक्त टीम द्वारा सीमा क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों का भ्रमण करते हुए संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की निगरानी की गई तथा सीमा से आने-जाने वाले लोगों पर सतर्क दृष्टि रखी गई। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

महराजगंज पुलिस एवं एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु संयुक्त पैट्रोलिंग एवं निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *