एसपी सिटी व सीओ कोतवाली ने तिवारीपुर क्षेत्र में लिया सुरक्षा का जायजा

 

 

गोरखपुर।शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटील एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने थाना तिवारीपुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया तथा आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखने तथा गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान थानाध्यक्ष तिवारीपुर सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पैदल गश्त के माध्यम से पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत करने का संदेश दिया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *